केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश के नेतृत्व में राष्ट्रीय शेलर संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई

0

नई दिल्ली, 19 मार्च: शेलर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय शेलर संघ के अध्यक्ष रोहित, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान शेलर संघ ने अपनी मांगें सोम प्रकाश के सामने रखी। मंत्री सोम प्रकाश ने उन मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से निजी स्तर पर चर्चा की।
सोम प्रकाश से चर्चा के बाद पीयूष गोयल ने सुधांशु पांडेय IAS सचिव भारत सरकार ,  खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की इस संबंध में मीटिंग के लिए ड्यूटी सुनिश्चित की। बैठक में CGM QC अरुणाचलम भी मौजूद थे। इस दौरान शेलर संघ की सभी माँगो पर सहानुभुतिपूर्ण विचार किया गया और धान की लिफ्टिंग शुरू करवा दी गयी। जिससे अब पंजाब के 4500 शैलर मालिकों को बड़ी राहत मिली है। इससे जुड़े लाखों परिवारों का रोजगार फिर से शुरू हो गया।
इसके लिए राष्ट्रीय शेलर संघ पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मन्त्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मन्त्री सोम प्रकाश का धन्यवाद किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होेंने कहा कि किसानों के हितों लिए भाजपा सरकार वचनवद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *