राज्यपाल कोटे के 12 एमएलसी मनोनीत बिहार विधान परिषद में

0

पटना, 17 मार्च (हि.स.)। बिहार विधान परिषद में बुधवार को राज्यपाल ने 12 सदस्यों का मनोनयन किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कोटे से छह और जदयू कोटे से भी छह सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

बिहार विधान परिषद के 12 मनोनीत सदस्यों में भाजपा कोटे से प्रमोद चंद्रवंशी, राजेन्द्र गुप्त, जनक राम, देवेश कुमार, निवेदिता सिंह और घनश्याम ठाकुर हैं। वहीं, जदयू से संजय सिंह, संजय गांधी, रामबचन राय, अशोक चौधरी, ललन सर्राफ और उपेंद्र कुशवाहा हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को देर शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल कोटे के 12 एमएलसी के मनोनयन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *