दिलीप गांधी पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन

0

प्रधानमंत्री ने दिलीप गांधी के निधन पर दुख जताया



नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गांधी का बुधवार सुबह निधन हो गया। 70 वर्षीय गांधी बीते दिनों कोरोना से पीड़ित थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

गांधी महाराष्ट्र के कद्दावर नेता माने जाते थे। वर्ष 1999 में पहली बार अहमदनगर लोकसभा सीट से जीतकर वे लोकसभा पहुंचे। जिसके बाद 2003-2004 में केंद्रीय राज्यमंत्री, जहाजरानी के रूप में मंत्री रहे। महाराष्ट्र से छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश राजनीति में सक्रिय रहे गांधी ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की। बाद में  भाजपा की अहमदनगर इकाई के अध्‍यक्ष भी रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *