एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया गणपति को

0

नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी एमए. गणपति को राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में इस बाबत जानकारी दी गई।
एमए. गणपति, 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक हैं। मंगलवार को देर रात जारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार गणपति को 29 फरवरी 2024 तक के लिए एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *