पीके सिन्हा प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार ने दिया इस्तीफा

0

नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के लिए सिन्हा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के अधिकारी रहे हैं। वे सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किए गए थे।

इससे पहले वे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) बनाए गए थे। सिन्हा ने चार वर्षों तक ब्यूरोक्रेसी के शीर्ष पद यानी कैबिनेट सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

मनमोहन सिंह सरकार में वे तीन अलग-अलग मंत्रालयों में सचिव पद का दायित्व निभा चुके हैं। इस बात की अटकलें लग रही है कि वे दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए जा सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *