दो युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बचाया बडगाम पुलिस ने

0

बडगाम, 16 मार्च (हि.स.)। बडगाम पुलिस ने दो युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बचाया है। इन दोनों युवाओं को काउंसलिंग के बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बडगाम पुलिस ने जिन 2 युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बचाया है, उनके नाम गुप्त रखे गये हैं। यह दोनों 14 मार्च को अपने घरों से लापता हो गए थे। पुलिस ने दोनों लड़कों को अवंतीपोरा के त्राल इलाके से खोज निकाला। पुलिस के अनुसार दोनों लड़के सोशल मीडिया से प्रभावित हो गए थे। उन्हें सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पाकिस्तान स्थित भर्ती हैंडलर ने उकसाया था। बाद में पूरी तरह से काउंसलिंग के बाद दोनों लड़कों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और समय पर कार्रवाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *