‘पीआईए’ लिखा गुब्बारा जम्मू के बाहरी क्षेत्र भलवाल में मिला

0

जम्मू, 16 मार्च (हि.स.)। जम्मू जिले के बाहरी क्षेत्र भलवाल से मंगलवार को एक डमी हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बरामद किया है। इस गुब्बारे पर ‘पीआईए’ लिखा हुआ है।
जहाजनुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में ‘पीआईए’ लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिह्न (चांद- सितारा) भी बना है। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले 10 मार्च को हीरानगर सेक्टर के सोत्रा चक गांव से पुलिस ने इसी तरह का गुब्बारा बरामद किया था। पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा होता है, जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है। जम्मू में इस गुब्बारे के मिलने के बाद सुरक्षा एजंसियां सतर्क को गई हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *