16 मार्च: इतिहास के पन्नों में

0

नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में सबसे ऊंचा दर्जा हासिल है। तेंदुलकर ने एक लंबे दौर पर अपनी शख्सियत की अमिट छाप छोड़ी। दुनिया भर के क्रिकेट मैदानों पर तेंदुलकर ने कामयाबी की ऐसी इबारत लिखी जो अविश्वसनीय है।
16 मार्च ऐसा ही एतिहासिक दिन है जब सचिन तेंदुलकर ने एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। वर्ष 2012 में एशिया कप के एक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ सचिन ने मीरपुर के शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में शतक लगाया। एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन का यह 49वां शतक था और टेस्ट क्रिकेट में सचिन पहले ही 51 शतक लगा चुके थे। इस तरह सचिन ने शतकों का शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। भारत रत्न से सम्मानित सचिन ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। शतकों के शतक का उनका रिकॉर्ड अभीतक बना हुआ है।
अन्य अहम घटनाएंः
1693- इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म।
1846- प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।
1867- महान शल्य चिकित्सक जोसेफ लिस्टर की खोज, एंटी सेप्टिक सर्जरी का प्रकाशन।
1901- स्वतंत्रता सेनानी पी. श्रीरामुलु का जन्म।
1966- अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी-आठ प्रक्षेपित किया।
1968- वियतनाम युद्ध में अमेरिकी सेना ने बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों को मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *