मुकदमा दर्ज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 20 अन्य लोगों के खिलाफ

0

मुरादाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 20 अन्य लोगों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बीते दिनों होटल में सपा कार्यकर्ता द्वारा पत्रकारों को पीटने को लेकर दर्ज हुआ है। 
 
यह तहरीर इण्डियन प्रेस एलाईवनेस ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अवधेश पारासर की ओर से दी गई है। इसमें कहा गया है कि 11 मार्च की शाम को होली-डे रेजीडेंसी पाकपड़ा में सपा की ओर से एक प्रेसवार्ता रखी गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होटल में आये थे। इसी दौरान कुछ पत्रकारों ने अखिलेश से व्यक्तिगत सवाल पूछ लिया इस पर अखिलेश छटपटा गये।
उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों और साथियों को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसाया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों व 20 से अधिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को पीट दिया। इसमें कई पत्रकार गंभीर चोटें आई हैं। श्री अवधेश ने इस मामले में तहरीर दी है। वहीं, इस मामलें में सपा की ओर से भी पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करने की बात सामने आ रही है।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *