बुर्का पहनने पर रोक श्रीलंका में , सार्वजनिक सुरक्षामंत्री ने की घोषणा

0

कोलंबो, 13 मार्च (हि.स.)। श्रीलंका में शनिवार से बुर्का पहनने पर रोक लगा दी गई है। यह ऐलान करते हुए देश के सार्वजनिक सुरक्षामंत्री एडमिरल सरथ वीरासेकरा ने बताया कि इससे संबंधित कैबिनेट नोट पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।

कलुतारा इलाके के एक मंदिर में समारोह के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बुर्के से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता है।

इससे पहले फरवरी 2020 में एक संसदीय समिति का गठन किया गया था, जिसने देश में तत्काल प्रभाव से बुर्के पर प्रतिबंध लगाने सिफारिश की थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 8 मार्च को स्विटजरलैंड में भी बुर्का पहनने पर रोक लगाई जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *