‘थूक’ लगाकर रोटी बनाने वाला मेरठ के बाद अब गाजियाबाद में पकड़ा गया

0

गाजियाबाद, 13 मार्च(हि.स.)। मेरठ की तरह गाजियाबाद में भी एक शख्स द्वारा शादी समारोह में थूक लगाकर कर रोटी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
  एसपी ग्रामीण डॉ. इराज राजा ने शनिवार को बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के दोसा बंजार पुर गांव में एक शादी समारोह था। जिसमें रोटी बनाने के लिए एक शख्स को बुलाया गया था। यह शख्स थूक लगाकर रोटी बना रहा था। जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मोहसिन नामक इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
 आपको बता दें कि पिछले दिनों मेरठ में भी एक शादी समारोह में एक नान बाई द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला प्रकाश में आया था। कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *