वित्तीय मदद करेगा अमेरिकी प्रशासन जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार की

0

वॉशिंगटन, 13 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि वह अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार को 2.70 करोड़ डॉलर (लगभग 196 करोड़ रुपये) की वित्तीय मदद करेंगे।

मिनेपोलिस के श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शाविन वर्तमान में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं। तीन अन्य पुलिस अधिकारी भी इस मामले में हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

फ्लॉयड के वकील बेन क्रंप ने कहा कि फ्लॉयड की मौत के लाखों लोग गवाह बने और इसको लेकर न्याय और परिवर्तन की मांग की गई। उन्होंने कहा कि एक गलत मौत के मामले में सबसे बड़ा प्री-ट्रायल सेटलमेंट एक अश्वेत व्यक्ति के जीवन के लिए होगा और यह एक शक्तिशाली संदेश भी देगा कि अश्वेत व्यक्तियों के खिलाफ उनके रंग को लेकर की जाने वाली बरबरता खत्म होनी चाहिए।

दरअसल जुलाई में फ्लॉयड के परिवार की ओर से संघीय नागरिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर एक मामला दायर किया गया था। जिसके बाद यह सेटेलमेंट किया गया है।

फ्लॉयड के भाई रोडिनी ने कहा है कि यह समझौता हम सबके लिए बहुत ही जरूरी था जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। साथ ही जो लोग जॉर्ज से प्यार करते हैं उनके लिए जॉर्ज की विरासत हमेशा आशावाद की भावना होगी।

उल्लेखनीय है कि 25 मई को अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस की हिरासत में श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शाविन ने 8 मिनट तक उनकी गर्दन पर पांव रखा था जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके खिलाफ अमेरिका के लोगों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *