छात्रों का अपहरण,बंदूकधारियों ने नाइजीरिया के स्कूल में किया हमला

0

अबुजा, 12 मार्च (हि.स.)। नाइजीरिया के कदुना राज्य में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। कुछ छात्रों का अपहरण भी कर लिया गया।

कदुना राज्य में पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद जलीगे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंडो इलाके में बंदूकधारियों ने फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मेकेनाइजेशन में हमला कर दिया। हालांकि कितने छात्रों का अपहरण किया गया है, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने और अपहृत बच्चों को रिहा कराने का काम कर रही है।

इससे पहले 26 फरवरी को जामफारा राज्य में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स साइंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल से 279 छात्राओं का अपहरण कर लिया गया था और 2 मार्च को इन्हें छोड़ दिया गया था। इससे पहले पिछले महीने 27 छात्राओं को कागारा के एक स्कूल से अपहृत कर लिया गया था और 17 फरवरी को इन्हें रिहा कराया गया था।

साल 2014 में इस्लामवादी बोको हरम के आतंकवादियों ने चीबुक नगर में 270 छात्राओं का अपहरण कर लिया था। इस घटना की वैश्विक स्तर पर निंदा की गई थी। इनमें से 110 लड़कियों का आज तक पता नहीं लगा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *