अस्पताल से मांगी छुट्टी मुख्यमंत्री ममता ने

0

कोलकाता, 12 मार्च (हि. स.)। नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज ही अस्पताल से छुट्टी मांगी है। अपने राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ममता ने पार्टी को पहले से ही तैयारियां करने का निर्देश दे दिया है। चोट के बाद उनका दर्द भी कम हो गया है इसलिए वह और अधिक दिनों तक अस्पताल में नहीं रहना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने डॉक्टर से आज ही छुट्टी देने को कहा है।
सीएम के इस आवेदन के बाद उनके इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड ने बैठक शुरू कर दी है। अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि उनके पैर का सूजन कम हो गया है और दर्द भी लगभग खत्म है। शनिवार को पुरुलिया के बलरामपुर में उनकी चुनावी जनसभा है जिसमें व्हीलचेयर पर बैठकर वह शामिल होना चाहती हैं। उससे कहीं ना कहीं जनता के दिल में उनके प्रति सहानुभूति पनपेगी और इस मौके को वह चूकना नहीं चाहती। इसीलिए आज ही अस्पताल से छुट्टी मांगी है। डॉक्टरों ने बैठक के बाद उनकी सेहत के मुताबिक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *