भाजपा ने महापौर और उपमहापौर के नाम किये घोषित सूरत, जामनगर और राजकोट नगर निगम के लिए

0

गांधीनगर/अहमदाबाद, 12 मार्च (हि.स.)। प्रदेश भाजपा पार्लियमेंट्री समिति ने आज सूरत, जामनगर और राजकोट के महापौर के साथ ही अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। अहमदाबाद, वडोदरा, भावनगर नगर निगम के पदाधिकारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी।
शुक्रवार को प्रदेश भाजपा पार्लियमेंट्री समिति ने सूरत, जामनगर और राजकोट नगर निगम के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा ने राजकोट के नगर निगम महापौर के लिए मुख्यमंत्री के निजी डॉ. प्रदीप डोव और उपमहापौर के लिए डॉ. दर्शिता शाह को चुना है। इसके अलावा जामनगर नगर निगम के महापौर के लिए बीनाबेन कोठारी और तपन परमार को उप महापौर चुना। सूरत नगर निगम के महापौर के लिए हिमाली बोगावाला और दिनेश जोधाणी को उपमहापौर को चुना गया। इसके अलावा परेश पटेल को स्थायी समिति का अध्यक्ष, अमित सिंह राजपूत को सत्तारूढ़ दल के नेता और विनोद पटेल को सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया है। यहां के लिये हिमाली बोगावाला और दर्शिनी कोठिया के नामों पर भी चर्चा की गई थे।
इससे पहले अहमदाबाद के महापौर के लिए किरीट परमार, वडोदरा के लिए केयूरभाई रोकाडिया और भावनगर के लिए कीर्तिबेन दानिधरिया को महापौर चुना गया था। अहमदाबाद में गीताबेन पटेल और भावनगर में कीर्तिबेन दानिधरिया को उप महापौर चुना गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *