श्रीलंका के रामसेतु पर की प्रार्थना भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने

0

कोलंबो, 11 मार्च (हि.स.)। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने गुरुवार को रामसेतु पर जाकर प्रार्थना की।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि भारतीय  उच्चायुक्त ने रामसेतु पर जाकर प्रार्थना की। यह भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाला पुल है। उन्होंने श्रीलंका और भारत के लोगों के बीच मजबूत संबंधों के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले उन्होंने आज सुबह थिरूकीतीसवरम मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और शिवरात्रि के पूजन में भाग लिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *