शेफिल्ड शील्ड :मार्कस हैरिस पर अभद्र व्यवहार के कारण लगा एक मैच का प्रतिबंध

0

मेलबर्न, 09 मार्च (हि.स.)। विक्टोरिया के खिलाड़ी मार्कस हैरिस को ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टूर्नामेंट शेफिल्ड शील्ड में अभद्र व्यवहार के कारण एक मैच के लिए निलंबित कर किया गया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने उक्त जानकारी दी। पांच मार्च को तस्मानिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैरिस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक लेवल-1 के दोषी पाए गए थे। हैरिस ने अपने उपर लगे इस आरोप को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनपर एक मैच का प्रतिबंध लगा है साथ ही उनके मैच फीस में 50 प्रतिशत की कटौती भी गई है।
पिछले 18 महीने में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने हैरिस को अलग-अलग मामले में दूसरी बार दोषी पाया है। ऐसे में अब 10 मार्च को तस्मानिया के खिलाफ मार्श वनडे कप के मुकाबले में वह नहीं खेल पाएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *