हरियाणा:अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कल मनोहर सरकार के खिलाफ

0

चंडीगढ़, 09 मार्च (हि.स.)। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में बुधवार को चर्चा होगी। सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार देर रात व्हिप जारी किया।
90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में इस समय विधायकों की संख्या 88 है। ऐलनाबाद से अभय चौटाला इस्तीफा दे चुके हैं और कालका विधायक को सजा होने के कारण यह सीट खाली है। सदन में इस समय भाजपा विधायकों की संख्या 40 है। संख्या के आधार पर सरकार बनाने के लिए एक दल को 47 विधायकों की जरूरत है। भाजपा ने जजपा से गठबंधन कर सरकार बनाई।
हरियाणा के संसदीय कार्यमंत्री कंवर पाल द्वारा जारी व्हिप में कहा गया है कि 10 मार्च को पार्टी के सभी विधायकों का सदन में रहना अनिवार्य है। कोई भी विधायक सदन के नेता की अनुमति के बगैर सदन से बाहर नहीं जाएगा। व्हिप में अविश्वास प्रस्ताव का जिक्र नहीं किया गया है। अलबत्ता कई महत्वपूर्व प्रस्तावों पर चर्चा का हवाला दिया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *