बंगाल:तृणमूल छोड़कर थामा भाजपा का दामन सरला मुर्मू और पांच विधायकों ने

0

कोलकाता, 08 मार्च (हि.स.)। महानगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन कर रही थीं। ताे दूसरी तरफ उनकी तीन दिग्गज महिलाएं उनका साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। तृणमूल की सरला मुर्मू और तृणमूल के पांच विधायकों के अलावा मालदा जिला परिषद के कई सदस्यों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।
सोमवार को मालदा के हबीबपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गईं सरला मुर्मू अब तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। इसके साथ ही ममता बनर्जी को तगड़ा झटका देते हुए सिंगूर के विधायक रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, विधायक व फुटबॉलर दिपेंदु विश्वास, विधायक सोनाली गुहा, विधायक जुटू लाहिड़ी, विधायक शीतल सरदार, अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती व मालदा जिला परिषद के कई सदस्य सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी उपस्थिति रहे।
उल्लेखनीय है कि तृणमूल ने रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को इस बार टिकट नहीं दिया गया है, उनकी जगह बेचाराम मन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह से दिपेंदु विश्वास बशीरहाट के विधायक थे, लेकिन उन्हें भी टिकट नहीं दिया गया। वहीं, सरला मुर्मु को मालदा हबीबपुर से तृणमूल से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भी भाजपा में शामिल हो गईं। उसी तरह से सोनाली गुहा और जुटू लाहिड़ी को भी इस बार तृणमूल ने उम्मीदवार नहीं बनाया था। तृणमूल से टिकट न मिलने पर यह सभी लोग असंतुष्ट थे।
इस दौरान दिलीप घोष ने कहा कि आज जो लोग शामिल हुए हैं, उनमें से ज्यादातर अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। इन लोगों को टिकट दिया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों से ममता के साथ राजनीति की है, लेकिन अब वह उन लोगों पर संदेह कर रही हैं। वह नंदीग्राम में चुनाव लड़ने गई हैं। यह पूरी तरह से उनकी नैतिक पराजय है।
मालदा जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा 
मालदा जिला परिषद के कई सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर अब  मालदा जिला परिषद पर भी भाजपा का कब्जा हो जायेगा। दिलीप घोष ने कहा कि जल्द ही मालदा में भाजपा का चेयरमैन होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *