महिलाओं का नि:शुल्क प्रवेश महिला दिवस पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों में

0

नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों में आठ मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। सोमवार को ताजमहल सहित सभी ऐतिहासिक स्मारकों में महिलाएं नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि सभी स्वदेशी एवं विदेशी महिलाएं टिकट से प्रवेश वाले सभी स्मारकों में बिना टिकट प्रवेश कर सकेंगी। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें कोई टिकट नहीं लेना होगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए यह जानकारी साझा की।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *