उसे लाठी से मारो जो अधिकारी काम नहीं करे : गिरिराज सिंह

0

बेगूसराय, 06 मार्च (हि.स.)।केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में कहा है कि जो अधिकारी सही काम नहीं करता हो, उसके सिर पर लाठी से मारो। फिर भी अधिकारी नहीं सुनता है तो गिरिराज सिंह आपके साथ है।

गिरिराज सिंह ने यह बात शनिवार को बेगूसराय के खोदावंदपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में शामिल होने आए गिरिराज सिंह के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने अधिकारियों द्वारा मनमानी करने और आवेदन देने के बावजूद समस्या समाधान नहीं करने की शिकायत किया। जिसके बाद अपने संबोधन के दौरान गिरिराज सिंह बोलते-बोलते ताव में आ गए तथा कहा कि छोटे-मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास आते हैं, अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते हैं क्या। सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की सेवा के लिए होते हैं। जो अधिकारी काम नहीं करते हैं उसके सिर पर लाठी से मारो।

गिरिराज सिंह के यह कहते ही अधिकारियों से पीड़ित लोग खुशी से झूम उठे तथा जमकर तालियां बजाई। इस दौरान उन्होंने किसानों और पशुपालकों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *