कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने ली

0

धर्मशाला, 06 मार्च (हि.स.)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को शनिवार सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। धर्मगुरु को रीजनल अस्पताल धर्मशाला में बनाये गए कोविड वैक्सीन सेंटर में कोरोना का टीका लगाया गया। हालांकि इससे पहले धर्मगुरु के स्टाफ की ओर से कोविड वैक्सीन उनके मैक्लोडगंज स्थित निवास पर ही लगाने का सरकार से अनुरोध किया गया था और सरकार ने इसकी इजाजत भी दे दी थी लेकिन धर्मगुरु ने अस्पताल पंहुचकर वैक्सीन की डोज ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *