महिला दिवस पर सुपरस्त्री उत्सव,ट्रेल ने महिलाओं को किया सैल्यूट

0

नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। लाइफ स्टाइल सोशल कॉमर्स प्लेटफार्म ‘ट्रेल’ में महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘सुपरस्त्री’ उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें अपनी मेहनत के बूते मुकाम बनाने वाली महिलाओं को मंच प्रदान किया गया है। ट्रेल के सह संस्थापक पुल्कित अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
वह कहते हैं कि ट्रेल अपनी चुनौती को सक्सेस स्टोरी में बदलकर आश्चर्यचकित करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगा। सुपरस्त्री उत्सव के जरिये ट्रेल 4 मार्च से इन महिलाओं की सक्सेस स्टोरी को लाइव सैल्यूट कर रहा है। यह महिलाएं मल्टी टास्कर हैं। वह परिवार और समाज की उम्मीदों को सहजता से पूरा करती हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रेल पर अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालीं गीतिका चक्रवर्ती, अनुषा स्वामी, प्रदिनी सुरा और शिफा मर्चेंट आदि वीडियो के जरिये संदेश दे रही हैं। सुपरस्त्री सेलिब्रेशन में कुछ पुरुषों का भी चयन किया गया है। इनमें क्लिंस वर्गीज और मैसेडोन हैं। महिला दिवस पर 8 मार्च को इस प्लेटफॉर्म पर कंपलीट वीडियो जारी किया जाएगा। ट्रेल का यह उत्सव अंग्रेजी, मराठी, हिंदी, बांग्ला, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में मनाया जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *