विरोधियों को दी धमकी,तृणमूल विधायक के बिगड़े बोल

0

कोलकाता, 04 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायकों की धमकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तृणमूल विधायक हमीदुल रहमान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बंगाल के लोगों को तृणमूल को मतदान नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। विधायक यह कहते सुने जा सकते हैं कि चुनाव के बाद नमक हरामियों को सबक सिखाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कहा कि चुनाव के बाद हमें उन लोगों से मिलना होगा जो हमें धोखा देंगे। बेईमान लोगों के साथ खेले होबे (खेल खेला जाएगा)। हम सभी दीदी को हमारे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।
विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल में धर्मेन्द्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, ओम पाठक, नीरज कुमार और डॉ संजय मयूख शामिल हैं। दरअसल दो मार्च को तृणमूल विधायक हमीदुल रहमान ने कहा था कि इस महागठबंधन (कांग्रेस, लेफ्ट) को वोट देना, भाजपा को रास्ता देने के समान है। अपना वोट खराब मत करना। हर घर ने दीदी (ममता बनर्जी) के विकास के विजन को महसूस किया है, जिसका नमक खाते हैं उसके साथ नमक हरामी नहीं करते। साथ ही कहा कि चुनाव के बाद हमें उन लोगों से मिलना होगा जो हमें धोखा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *