सुप्रीम कोर्ट नाराज ओटीटी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाए जाने से

0

नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाए जाने पर नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर स्क्रीनिंग की जरूरत है। इस प्लेटफॉर्म पर फिल्मों में पॉर्नोग्राफी भी दिखाई जाती है। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये टिप्पणी अमेजन प्राइम के कंटेंट हेट अपर्णा पुरोहित की याचिका पर सुनवाई के दौरान की। इस मामले पर कल यानी 5 मार्च को भी सुनवाई जारी रहेगी।

अपर्णा पुरोहित ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले 25 फरवरी को अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तांडव वेब सीरीज में बताया गया है कि यूपी पुलिस मुसलमानों का फर्जी एनकाउंटर कर रही है। ऐसा प्रसारित कर यूपी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस वेब सीरीज में फिल्म कलाकार सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान इत्यादि ने अभिनय किया है। इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर हिमांशु किशन मेहरा हैं और निर्देशक अली अब्बास जफर हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *