ई. श्रीधरन को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भाजपा ने केरल में

0

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव में ई. श्रीधरन को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने गुरुवार को श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया। इससे पहले प्रदेश भाजपा ने गत बुधवार को 16 सदस्यीय राज्य चुनाव समिति का गठन किया था, जिसमें श्रीधरन को भी शामिल किया गया था।

सुरेंद्रन ने बताया कि 07 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर आने वाले हैं और राज्य में भाजपा की चल रही ‘विजय यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि ई. श्रीधरन को ‘मेट्रोमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें दिल्ली के विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता मेट्रो की संरचना भी तैयार की थी। उन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *