सीआरपीएफ के दो जवान शहीद,तलाशी अभियान के दौरान हुआ ब्लास्ट

0

नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चाईबासा जिला के टोपलो थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तलाशी अभियान चला रही थी। तभी लैंड माइंस ब्लास्ट हो गया। जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता दलीप अंबेश ने बताया कि घटना सुबह करीब 8.45 बजे की है। घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस व जांच एजेंसी मौके पर पहुंची। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता दलीप अंबेश के अनुसार, घटना में शहीद हुए जवानों की पहचान कांस्टेबल हरद्वार शाह (पलामू)- एसाल्ट ग्रुप11, कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा)  एसाल्ट ग्रुप11 के रूप में हुई है। वहीं घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा), कांस्टेबल दीप टोपनो (खुंटी) और कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) के रूप में हुई है। सभी जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप11 के हैं।
तलाशी अभियान के दौरान हुई घटना
सीआरपीएफ प्रवक्ता के अनुसार, काफी समय से झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। जहां ब्लास्ट हुआ वहां सड़क बनाने का काम भी हो रहा है। गुरुवार सुबह जब सीआरपीएफ के जवान उक्त स्थान पर पहुंचे तभी अचानक बलास्ट हो गया। फिलहाल तलाशी अभियान अभी जारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *