कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ली

0

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। कपिल ने यह खुराक दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली।
कपिल से पहले मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। उन्होंने यह वैक्सीन अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में लगवाईं थी।
गौरतलब है कि कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से देशभर में शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोविड टीके की पहली खुराक ली। उनके अलावा कई और मंत्रियों ने भी कल ही कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *