कोरोना से बचाव का टीका केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लगवाया

0

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। उन्होंने कौशांबी स्थित य़शोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ टीका लगवाया।
टीके की पहली डोज लेने के बाद उन्होंने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से साझा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इलाज से बेहतर है बचाव। हम भी टीकाकरण के महाअभियान में शामिल हो गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *