निजी तौर पर लगाई गई कोरोना वैक्सीन डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को

0

वॉशिंगटन, 02 मार्च (हि.स.)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को निजी तौर पर वैक्सीन लगाई गई। ट्रंप के सलाहकार ने यह जानकारी दी है।

सलाहकार ने बताया कि जनवरी में निजी तौर पर ट्रंप औप उनका पत्नी कोरोना वैक्सीन लगाई गई।इससे पहले 21 दिसम्बर को राष्ट्रपति जो बाइडेन को सार्वजनिक तौर पर वैक्सीन लगाई गई थी। इससे पहले ट्रंप को वैक्सीन लगाने की बात को साझा नहीं किया गया था।

इससे पहले रविवार को ट्रंप ने कहा था कि सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी चाहिए जिसके कारण अमेरिका में 5 लाख लोगों की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप को अक्टूबर में कोरोना हो गया था और कई दिनों तक वे वॉशिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *