12,286 नए मामले कोरोना के देश में पिछले 24 घंटे में

0

रिकवरी रेट 97.07 प्रतिशत ,91 लोगों की मौत



नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ 11 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 286 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,24,527 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 91 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,248 तक पहुंच गई है।
मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,68,358 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,07,98,921 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 97.07 प्रतिशत हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 01 मार्च को 07,59,283 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 21,76,18,057 टेस्ट किए जा चुके हैं। अबतक कुल 1,48,54,136 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *