प्लास्टिक की स्ट्रॉ और कटलरी पर लगा प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया में

0

कैनबरा, 01 मार्च (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया में प्लास्टिक की स्ट्रॉ और कटलरी के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण मंत्री डेविड स्पीयर्स ने बताया कि नए नियम के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी सभी प्रकार की वस्तुओं पर रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा आने वाले साल की शुरुआत में इस सूची में और अधिक वस्तुओं को जोड़ा जाएगा। इसमें पॉलिस्ट्रीन से बने कप, बाउल और प्लेट शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैंड शहर में सितम्बर के महीने में यह प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया राजधानी क्षेत्र में जुलाई के महीने से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

स्पीयर्स ने बताया कि ग्राहक इन उत्पादों की मांग कर रहे है और बाजार में इसके विकल्पों का उत्पादन हो रहा है। प्लास्टिक के स्ट्रॉ केवल उन लोगों को उपलब्ध होंगे, जो अस्पताल में हैं। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में सिंगल यूज प्लास्टिक और कॉटन की ईयर बड पर पिछले साल अक्टूबर में रोक लगा दी गई थी। साथ ही कनाडा में इस साल के अंत तक इसे लागू करने की योजना है।

न्यू साउथ वेल्स के अलावा सभी ऑस्ट्रेलियाई राज्यों ने प्लास्टिक के शॉपिंग बैग्स पर रोक लगा दी है। साल 2019 में इन लोगों ने तय किया था कि साल 2030 तक प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *