प्रशांत किशोर प्रिंसिपल सलाहकार नियुक्त पंजाब के मुख्यमंत्री के

0

चंडीगढ़, 01 मार्च (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को प्रिंसिपल सलाहकार नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
प्रशांत किशोर को आगामी वर्ष फरवरी माह में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र नियुक्त किया गया है। वर्ष 2017 में भी प्रशांत को पंजाब चुनावों में कांग्रेस की मदद के लिए उनकी टीम के साथ लगाया गया था। वर्ष 2017 से पहले कांग्रेस लगातार 10 वर्ष सत्ता से बाहर रही थी। वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का सेहरा तब अनेक कांग्रेसी नेताओं ने प्रशांत किशोर को दिया था। अब प्रशांत किशोर की नियुक्ति पर विपक्ष द्वारा अनेक विपरीत प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *