कोरोना टेस्ट अनिवार्य चार राज्यों से पश्चिम बंगाल आने वालों के लिए

0

कोलकाता, 25 फरवरी (हि. स.)। देश के चार राज्यों महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलांगना से पश्चिम बंगाल आने वालों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यह निर्देश अगले शनिवार दोपहर 12 बजे से प्रभावी होगा। बुधवार रात राज्य सचिवालय नवान्न से ये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
 इसके अनुसार, महाराष्ट्र और केरल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना मामलों में फिर से वृद्धि हो रही है। परिणामस्वरूप, कई अन्य राज्यों की तरह बचाव के उपाय फिर से शुरू किए गए हैं।
 बताया गया है कि आरटी-पीसीआर परीक्षण के बिना महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलांगना से बंगाल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके पहले कुछ राज्यों में, मुख्य रूप से महाराष्ट्र और केरल से आने वाले यात्रियों के लिए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। देे की रााजधानी दिल्ली में पांच राज्यों से आने वालों पर इसी तरह की शर्त लगाई गई है। महाराष्ट्र में कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन शुरू हुआ है। सीएम उद्धव ठाकरे पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर हालात नहीं सुधरे तो उन्हें पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *