दहला गुमला आदिवासी परिवार के पांच लोगों की सामूहिक हत्या से

0

गुमला, 24 फरवरी (हि.स)। जिले के कामडारा क्षेत्र के पहाड़गांव में मंगलवार की देर रात पांच लोगों की हत्या कर दी गई। बुधवार को इस सामूहिक हत्याकांड की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मंगलवार की देर रात पहाड़गंज में टांगी नामक धारदार हथियार से पांच लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह ग्रामीणों को सामूहिक हत्या की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। गांव में एक परिवार के पांच लोगों की एक साथ हत्या के बाद दहशत का माहौल है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। मरने वालों में निकोदिन तोपनो, भीमसेन तोपनो, शीलवंती  तोपनो, अलविस तोपनो और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। इनमें दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा है। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि आपसी विवाद में हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल जांच के बाद ही हत्या के कारणों की जानकारी हो सकेगी। एक परिवार के सभी लोगों की एक साथ हत्या के बाद ग्रामीण दहशत में हैं और हत्या के कारणों की जानकारी देने से कतरा रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *