बोले प्रधानमंत्री- ‘शुक्रिया गुजरात’ निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर

0

नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। गुजरात नगर निगम चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि पूरे राज्य में निगम के नतीजे ये साबित करते हैं लोगों का सुशासन के प्रति भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे लोगों की विकास की राजनीति और गुड गर्वनेंस के प्रति भरोसा दिखाता है। राज्य की जनता को भाजपा में फिर से भरोसा जताने के लिए मैं धन्यवाद करता हूं। गुजरात की सेवा करना गर्व की बात है।’
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, “मैं गुजरात के हर एक कार्यकर्ता के प्रयासों की प्रशंसा करता हूं, जोकि लोगों के पास गए और उन्हें राज्य के लिए हमारी पार्टी के विजन के बारे में बताया। गुजरात सरकार लोगों के हित के लिए नीतियां बनाती है जिसका असर पूरे राज्य पर होता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे गुजरात में यह जीत बेहद खास है। पिछले करीब दो दशक से राज्य की सेवा कर रही भाजपा ने रिकॉर्ड बनाया है। समाज के सभी वर्गों, खासकर भाजपा के प्रति गुजरात के युवाओं का व्यापक समर्थन देखना खुशी की बात है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सभी नगर निगम में जीत दर्ज कर ली है। हालांकि अंतिम नतीजे कुछ देर बाद घोषित होंगे। भाजपा ने अबतक 449 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 44, आम आदमी पार्टी को 44 और बीएसपी को सीटों पर जीत मिली है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *