यूपीएल-5 कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने से 24 से अधिक श्रमिक घायल

0

भरुच/अहमदाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। सोमवार आधी रात भरूच जिले के झगड़िया जीआईडीसी में यूपीएल कंपनी में हुए विस्फोट के बाद लगी आग में 24 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद से पांच श्रमिक लापता बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।
सोमवार रात भरूच जिले में बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ है। फास्फोरस विनिर्माण कंपनी यूपीएल झगड़िया जीआईडीसी में स्थित है।रात करीब 2.30 बजे कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ। जिसके बाद रासायनिक कंपनी यूपीएल -5 के संयंत्र में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 10 किमी से अधिक के दायरे में सुनाई दी और काफी दूरी तक लोगों ने कंपन महसूस किया।झगड़िया जीआईडीसी से सटे दढेड़ा, फुलवाड़ी और कपालसाड़ी सहित गांवों में लोगों के घरों के कांच टूट गये। धमाके के कंपन को अंकलेश्वर तक महसूस किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *