एक ही परिवार के छह लोगों की मौत स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी ठोकर

0

पटना/कटिहार, 23 फरवरी (हि.स.)। बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला थना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -31 पर स्थित कोसी पुल पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आज सुबह छह बजे ठोकर मार दी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार की सुबह 6 बजे हुआ। सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा  के रहने वाले थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य और संबंधी थे और कटिहार के फुलवरिया चौक पर लड़की के लिए लड़के का छेका करने के लिए आए थे।  लौटने के क्रम में कुर्सेला कोसी पुल पर अत्यधिक गति होने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और खड़े ट्रक से जा भिड़ा।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। दोनों वाहन को जब्‍त कर‍ लिया है। ट्रक चालक और खलासी फरार हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को भी दी। सूचना पाकर स्‍वजन वहां पहुंच चुके हैं।

मृतकों में शिवजी महतो 45 वर्ष, नंदलाल महतो 25 वर्ष, राजकुमार 30 वर्ष, अजय महतो 45 वर्ष ,रामस्वरूप साह 45 वर्ष, संतोष कुमार 42 वर्ष चालक के रूप में हुई। घायल कैलाश महतो 40 वर्ष, अर्जुन महतो 50 वर्ष तथा सुनील महतो 35 वर्ष को गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि  सोमवार को भी एनएच-31 पर समेली के समीप ट्रक व आटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *