सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ अभिषेक बनर्जी की साली से

0

बैंकॉक लंदन के खाते में लेनदेन पर मांगा जवाब



कोलकाता, 22 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर से सीबीआई के अधिकारियों ने कोयला तस्करी के मामले में तीन घंटे तक पूछताछ की है। सूत्रों ने बताया है कि मेनका के लंदन और बैंकाक स्थिति बैंक खाते में हुए लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई है।
सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक कोयले घोटाले से मिले पैसों को बैंकॉक के दो होटल में लगाया गया है। सीबीआई के अधिकारियों ने इस बाबत मेनका गंभीर से जानकारी मांगी। सीबीआई के मुताबिक बैंकॉक के दोनों होटल भी जांच के दायरे में हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने मेनका से बैंकांक और लंदन में किए गए लेनदेन की विस्तृत जानकारी मांगी। मेनका गंभीर पूछताछ में सहयोग कर रही हैं। पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी की सीबीआई की टीम अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी से पूछताछ के बाद मिलान करेगी। उसके बाद इस बाबत कोई अगला फैसला लेगी।
रविवार को मेनका को दिया था नोटिस
मेनका को रविवार को नोटिस दिया गया था, जिसके बाद सीबीआई की टीम सोमवार दोपहर मेनका के घर पहुंची थी। मेनका अभिषेक की पत्नी रूजीरा बनर्जी की बहन हैं। सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी को भी नोटिस भेजा है। उन्होंने सीबीआई को पत्र लिखकर बताया कि वह मंगलवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *