नेसल स्प्रे बेचने की अनुमति रूस में भारतीय फार्मा कंपनी को

0

मॉस्को, 22 फरवरी (हि.स.)। भारतीय दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स को रूस में अपने नेसल स्प्रे को बेचने और इसके साथ ही इसकी मार्केटिंग करने की अनुमति दे दी गई है।

यह नेसल स्प्रे वयस्कों और 12 साल के अधिक आयु के बच्चों में राइनाइटिस की बीमारी के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके लक्षण नाक बहना, नाक में खुजली होना और जुकाम होना है। राइनाइटिस से लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। इस बीमारी से ग्रस्त लोगों में अस्थमा (दमा) होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ग्लेनमार्क कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सबा कंतोर ने बताया कि कंपनी की रूस में 30 साल से अधिक गहरी पैठ है, जो उस उत्पाद के व्यवसायीकरण में सहायक है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *