सांसद मोहन डेलकर का शव मुंबई के होटल में मिला

0

आत्महत्या की आशंका



मुंबई, 22 फरवरी (हि.स.)। दादरा एवं नगर हवेली के निर्दलीय सांसद मोहन संजीभाई डेलकर (59) का शव सोमवार को मुंबई के सी-ग्रीन साउथ होटल में मिला। उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मुंबई पुलिस ने गुजराती में लिखा हुआ सुसाईड नोट बरामद किया है।
मामले की जांच मरीन ड्राईव पुलिस कर रही है। अभी तक पुलिस की ओर से इस बाबत कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार मोहन डेलकर 1989 में पहली बार दादरा नगर हवेली संसदीय क्षेत्र से जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। इसके बाद वे इस सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे थे। मोहन डेलकर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर की थी। इसके बाद डेलकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में भी रहे थे। इसके बाद डेलकर ने गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई के लिए भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था लेकिन 2019 में डेलकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *