तेजस्वी ने कार्य स्थगन कर मांगा जबाव,मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामले में सदन में हंगामा

0

पटना, 22 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में एक बार फिर से मैट्रिक के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में सरकार को घेरा।उन्होंने आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में मैट्रिक परीक्षा मजाक बनकर रह गई है, केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) के पैटर्न पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कराने का दावा करती है लेकिन हर दिन प्रश्न पत्र लीक हो रहा है। एक बार फिर से मैट्रिक का प्रश्न पत्र आज लीक हुआ है, इसके पहले भी सोशल साइंस का प्रश्न पत्र लीक हुआ था, उस दिन भी सरकार से हमने जवाब मांगा था। तेजस्वी ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग रखी कि इस मामले पर कार्य स्थगन स्वीकार करते हुए सरकार से जवाब दिलवाया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उसके बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही के दौरान भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि राजद विधायक लगातार वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं और मैट्रिक के पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *