पांच की मौत बिहार के कटिहार में दुर्घटना में , छह घायल

0

पटना, 22 फरवरी (हि.स.)। बिहार में कटिहार जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)-31 पर समने से आ रही है एक ट्रक की ऑटो के साथ हुई टक्कर में ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ है। दुर्घटना पोठिया थाना क्षेत्र के समेली खैरा बहियार के समीप हुई।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र के एनएच-31 पर खैरा बहियार समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक व ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी घायलों का उपचार समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह भीषण सड़क दुर्घटना सोमवार की अहले सुबह तीन बजे हुई है। ऑटो पर सवार सभी लोग बैंड पार्टी का काम करते थे, जो पूर्णिया के मरंगा से शादी में बाजा बजा कर वापस घर कुर्सेला लौट रहे थे ।

इस भीषण घटना में ऑटो पर सवार बैंड बाजा पार्टी के पांच सदस्यों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया ओपी में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी व दरोगा डॉ. सुनील कुमार राय पहुंचे।

मृतकों के नाम:अर्जुन मोची 50 वर्ष, किशोर पासवान 45 वर्ष, धर्मेंद्र कुमार मंडल 50 वर्ष, सुशील कुमार मोची 30 वर्ष, छोटे लाल राम 42 वर्ष।  मृतक कुर्सेला थाना क्षेत्र के मजदिया और छोटे लाल भंगहा का रहने वाला बताया जाता है।

 घायलों के  नाम:संतोष कुमार 25 वर्ष, मिठू कुमार 17 वर्ष, चिंटू कुमार 16 वर्ष, श्री मोची 60 वर्ष, सियाराम मंडल 32 वर्ष। सभी फलका के भंगहा गांव निवासी बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *