भाजपा: ममता घोषणा करें सिर्फ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की

0

कोलकाता, 20 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर के नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी है। अब भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि वह केवल इसी सीट से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा करें। पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा है, “ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें इसकी आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए कि केवल इसी सीट से चुनाव लड़ेंगी। अगर उन्हें अपनी जीत का इतना ही भरोसा है तो ममता को निश्चित तौर पर इसकी आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए ताकि वह बाद में अपने बातों से मुकरे नहीं।”
पार्टी के बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी यही मांग की है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है पर उन्होंने यह नहीं कहा कि वह सिर्फ यही से मैदान में उतरेंगी। यदि उनको अपनी जीत का भरोसा है तो यह घोषणा भी करें वरना यह समझा जायेगा कि आपको नंदीग्राम पर भरोसा नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *