डॉक्टर विकास सिंह: बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मुहिम के गद्दार जदयू को मुबारक हो

0

नई दिल्ली, 19 फरवरी। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष  (युवा विंग) डॉक्टर विकास सिंह ने कहा है कि पार्टी समुद्र मंथन के दौर में है। लोक जनशक्ति पार्टी ने सत्ता को लात मारकर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात की और अपने बात पर आज भी कायम है।
 विगत बिहार विधान सभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया और यह सभी कमजोर एवं गद्दार नेता भाग खड़े हुए। इन गद्दार नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी एवं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से गद्दारी कर बीते चुनाव में जदयू के प्रत्याशियों का साथ दिया। लेकिन जनता ने जदयू को सबक सिखाया, जिसके बाद इन गद्दार नेताओं को लोक जनशक्ति पार्टी से निकाल दिया गया। इन गद्दारों के जदयू में जाने से यह तय हो गया है की अब जदयू जल्द खत्म होगी, क्योंकि यह लोग जहां भी जाते हैं, वहां गद्दारी करते हैं, जदयू को गद्दार मुबारक हो।
डॉक्टर विकास सिंह ने कहा कि इन गद्दारों ने ना सिर्फ लोजपा के साथ गद्दारी की है, बल्कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की मुहिम को भी धोखा दिया है। लोजपा की कमान चिराग पासवान के मजबूत कंधों पर है। बिहार और बिहारी को फर्स्ट बनाने के लिए सत्ता को लात मारने वाले शेर का नाम चिराग पासवान है। 24 लाख वोट देकर मतदाताओं ने बिहार फर्स्ट को अपनाया है। बिहार के गद्दारों को बिहारी माफ नहीं करेंगे आगे सबक सिखाएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी में बिहार के सपूतों का स्थान है गद्दारों का नहीं। बिहार फर्स्ट के नारे के साथ लोजपा पूरे बिहार में कार्यक्रम करेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *