ई श्रीधरन: तैयार हूं मैं मुख्यमंत्री बनने को

0

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने शुक्रवार को कहा कि केरल में भाजपा सत्ता में आती है तो वे पार्टी के कहने पर मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने को भी तैयार हैं।
बातचीत में उन्होंने कहा कि केरल में भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है। भाजपा इस बार सत्ता में आ रही है। भाजपा की सरकार बनने पर वे चार मुद्दों पर काम करेंगे। एक राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्टर में सुधार लाएंगे। दूसरा यह कि राज्य में उद्योग लगवाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा हों। तीसरा राज्य को कर्ज मुक्त बनाएंगे और चौथा कि वे स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *