असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत गंभीर रूप से अस्वस्थ

0

गुवाहाटी, 19 फरवरी (हि.स.)। असम के पूर्व मुख्यमंत्री व असम गण परिषद (अगप) के संस्थापक अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गये हैं। उन्हें उन्नत चिकित्सा के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए गुवाहाटी से गुरुवार को दिल्ली पहुंचाया गया। उनका एम्स में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज दिल्ली स्थित एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के 104 नंबर कमरे में चल रहा है। सूत्रों ने बताया है कि स्ट्रोक के चलते उनके शरीर के अंग पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका इलाज लंबे समय तक चल सकता है।

 68 वर्षीय महंत विभिन्न शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे थे। जिसके चलते उन्हें 16 जनवरी को गुवाहाटी के डाउन टाउन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मधुमेह के रोगी महंत इससे पूर्व भी गत वर्ष सितम्बर माह में उच्च रक्तचाप की समस्या के चलते गुवाहाटी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे।

प्रफुल्ल कुमार महंत वर्तमान में असम विधानसभा में बढ़मपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *