पूरी हुई आईपीएल 2021 नीलामी प्रक्रिया

0

मॉरिस, जेमिसन और मैक्सवेल बने सबसे महंगे खिलाड़ी



चेन्नई, 18 फरवरी (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए हो रहे खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी चुकी है। लीग में हिस्सा ले रहे सभी 8 फ्रैंचाइजी के स्लॉट पूरे हो चुके हैं।
आज की नीलामी प्रक्रिया में दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा। वहीं न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन को आरसीबी ने 15 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा।
आइये नजर डालते हैं आज की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आठ टीमों के खिलाड़ियों की सूची :
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) : नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी- स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मैरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करन, सैम बिग्लिंस।
रिटेन : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स और डेनियल सैम्स।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) : नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी-मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, के हरि निशांत।
रिटेन : महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, सैम कुर्रन, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर, फाफ डुप्लेसी, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, केएल आसिफ, लुंगी एनगिडी, साई किशोर।
पंजाब किंग्स के 25 खिलाड़ी : केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोल्‍स पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्‍मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांदे, रवि बिश्‍नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, इशान पोरेल, डेविड मलान, जाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, राइली मेरिडिथ, मोइजेज हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन और सौरभ कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) : नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी : ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार,मोहम्मद अजहरुद्दीन, कायल जेमिसन, डेनियल क्रिस्टियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत।
रिटेन : विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्‍मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्‍पा, शहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद : नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी : जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान।
रिटेन : केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, समद, भुवनेश्‍वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, विजय शंकर, मोहम्‍मद नबी, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्‍स गोस्‍वामी, थम्‍पी और जेसन होल्‍डर।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) : नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी : शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकरिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव, आकाश सिंह।
रिटेन : संजू सैमसन, बेन स्‍टोक्‍स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्‍यागी, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, जशस्‍वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) : नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: शाकिब अल हसन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, पवन नेगी, वैंकटेश अय्यर।
रिटेन: ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सिफर्ट।
मुंबई इंडियंस (एमआई) : नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी : एडम मिल्ने, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युधवीर चरक, मार्को जेसन, अर्जुन तेंदुलकर।
रिटेन : रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, ट्रेंट बोल्‍ट, इशान किशन, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, आदित्‍य तारे, जयंत यादव, क्रिस लिन, अनुकूल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह और मोहसिन खान।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *