​जिया राय ने रचा इतिहास ​8 घंटे 40 मिनट में 36 किमी तैरकर

0

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम ​डिसऑर्डर ​​से पीड़ित बच्ची पहले भी बना चुकी है ​विश्व रिकॉर्ड एसीडी बीमारी के प्रति जागरुकता बढ़ाने को समर्पित किया​ अपना तैराकी करतब



​नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। ​​नौसेना ​के ​नाविक मदन राय की 12 साल की बेटी​​​​जिया राय​​ ने​ मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक ​​​​08 घंटे 40 मिनट में 36 किलोमीटर ​​की दूरी से तैरकर इतिहास बनाया​ है​​​ऑटिज्म स्पेक्ट्रम ​डिसऑर्डर (एसीडी) ​​से पीड़ित बच्ची ने इस बीमारी के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए अपने​​ तैराकी करतब को समर्पित किया।
 
नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि जिया राय​ ने बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक से 03.50 बजे सुबह अपने रिकॉर्ड सेटिंग की शुरुआत की और 12.30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया में अपनी तैराकी पूरी की। इस तरह जिया राय ने खुले समुद्र में 08 घंटे और 40 मिनट में​ ​36 किमी. तैरने के लिए सबसे कम उम्र की लड़की के रूप में एक रिकॉर्ड बनाया।​​ बच्ची ने यह तैराकी स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता प्राप्त संस्था​​ महाराष्ट्र तैराकी संघ​ की निगरानी में पूरी की​ यह आयोजन युवा और खेल मामलों के मंत्रालय द्वारा एफआईटी इंडिया मूवमेंट से भी जुड़ा था।
 
​इसके बाद ​गेटवे ऑफ इंडिया में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया​​। ​समारोह में ​मिस जिया राय को ग्रेटर मुंबई एमेच्योर एक्वाटिक एसोसिएशन की अध्यक्ष सुश्री ज़रीर एन बालीवाला​ ने एक ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया​​​​​ जिया राय ने ​इससे ​पहले 15 फरवरी​,​ 20 को​ ​एलीफेंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया तक 14 किलोमीटर ​खुले समुद्र में 03 घंटे 27 मिनट​ ​और 30 सेकंड​ में तैरकर सबसे कम उम्र की लड़की​ ​​का ​​विश्व रिकॉर्ड बनाया​ है​​ ​
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *