रेल डकैती:बिहार के सारण में एक यात्री को मारी गोली

0

सारण, 18 फरवरी (हि.स.)। बिहार में सारण जिले के सोनपुर स्टेशन के पास बुधवार करीब एक बजे रात में ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती हुई। सोनपुर स्टेशन पर एक दर्जन डकैत ट्रेन में घुसे। लगभग 10 किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद छपरा-सीवान रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन से पहले डकैतों ने यात्रियों से मारपीट कर करीब पांच लाख रुपये से अधिक के नगद, जेवर और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद डकैतों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और फरार हो गए। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी दाहिने जांघ में गोली लगी। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा नगर निवासी शिवम यादव (22) के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने यात्रियों से घटना के बारे में पूछताछ की। जीआरपी प्रभारी धमेंद्र कुमार ने हमारे सोनपुर संवाददाता को गुरुवार को बताया कि एक दर्जन डकैतों सोनपुर स्टेशन पर ग्वालियर एक्सप्रेस के जी-5 बोगी में घुसे।डकैतों ने हथियार के बल यात्रियों से मारपीट और लूटपाट की। साथ ही एक यात्री को भी गोली मार घायल भी कर दिया। डकैतों की तलाश में छापेमारी चल रही है। आसपास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *